September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एसएसबी और पुलिस ने दो नेपाली मूल के नागरिकों से 5.85 ग्राम स्मैक पकड़ी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत / बनबसा ।  धनुष पुल बनबसा से एसएसबी और पुलिस  को संयुक्त रूप से बड़ी कामयाबी मिली है।  संयुक्त टीम ने बाईक सवार दो नेपाली नागरिकों के  से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद की है। दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहर लाल, कमांडेंट, 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के  अंतर्गत  एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सूचना के आधार पर देवीपुरा-मझगाँव क्षेत्र से बाईक सवार दो नेपाली नागरिको के कब्जे से ये  स्मैक बरामद हुई।

एसएसबी ने बताया बाईक चालक 54 वर्षीय धर्मराज जोशी निवासी वार्ड संख्या 19, भीमदत्त नगर पालिका, जिला कंचनपुर, नेपाल के कब्जे से 1.17 ग्राम और 32 वर्षीय केशव बहादुर चंद निवासी वार्ड संख्या 9, शुक्लाफाटक, जिला कंचनपुर, नेपाल के कब्जे से 4.68 ग्राम कुल 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

शेयर करे