जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर तीन दिन में वर्षों पुरानी शिकायत का निपटारा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में, ग्रामीण जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की
चंपावत।
कई वर्षों से जल संयोजन न होने की समस्या से परेशान खर्क कार्की निवासी मनोहर जोशी ने तीन दिन पहले जिलाधिकारी से व्यक्तिगत रूप से इस समस्या के समाधान हेतु शिकायत की।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार, लंबित कार्य को केवल तीन दिनों में पूर्ण रूप से जोशी के घर पर जल संयोजन स्थापित कर जल संस्थान ने समाधान किया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जनता की सभी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार