लोहाघाट।नगर से लगी कोलीढेक में बिहारी समुदाय द्वारा आयोजित दो दिवसीय विश्वकर्मा जयंती समारोह गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली गई और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।बुधवार को समुदाय ने पूजा-अर्चना के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की। देर रात तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गुरुवार को राजमिस्त्रियों ने नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए स्टेशन बाजार, कालू सिंह मेहरा चौक, और चंपावत मोटर मार्ग से लोहावती नदी तक भव्य झांकी निकाली।झांकी के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन ने समुदाय में उत्साह और भक्ति का माहौल बनाया, और सभी ने विश्वकर्मा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान रवि, जेके मिथुन चौरसिया, सुनील कुशवाहा ,रामु पटेल मौजूद रहे।
दो दिवसीय विश्वकर्मा जयंती समारोह का लोहावती नदी में मूर्ति विसर्जन के साथ समापन

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार