July 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नगर पालिका में पहले पांच सभासदों ने दिया इस्तीफा अब ठेकेदार ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पालिका में देंगे धरना

चंपावत/ टनकपुर । विवादों में गिरी टनकपुर नगर पलिका में पांच सभासदों के इस्तीफा देने के बाद अब एक ठेकेदार ने भी नगर पालिका पर उत्पीड़न का आरोप लगाया जा।

नगर पालिका के पंजीकृत ठेकेदार शत्रुघन कोठारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका 28 अगस्त तक भुगतान न होने की दशा मे 29 अगस्त से सपरिवार नगर पालिका परिषद में धरना प्रदर्शन करेंगे । इस आशय की जानकारी कोठारी द्वारा पत्र के  माध्यम से अधिशासी अधिकारी को दी है।

नगर पालिका के ठेकेदार शत्रुघ्न कोठारी ने बताया पालिका के ठेकेदारों ने ईओ, जिलाधिकारी व सीएम कैम्प कार्यालय के अधिकारियो से नगर पालिका द्वारा कराये गए कार्यो का भुगतान कराये जाने की गुहार लगाई, जिसके बाद कई ठेकेदारो का भुगतान तो हों गया, लेकिन उनका भुगतान रोक दिया गया। श्री कोठारी ने बताया कि 14 अगस्त को पालिका के अवर अभियंता द्वारा निर्धारित स्थल पर कार्य किये जाने की लिखित जानकारी
पालिकाध्यक्ष को प्रेषित की, लेकिन उसके बाद भी उनका आज मंगलवार तक भुगतान नहीं किया गया हैं। उन्होंने कहा आज अधिशाषी अधिकारी को सम्बोधित एक पत्र नगर पालिका को सौपा गया हैं, उन्होंने कहा अगर 28 अगस्त तक उनका भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरन वो 29 अगस्त को वो अपने परिवार के साथ आंदोलन करने पर विवश होंगे। उन्होंने बताया लंबित भुगतान न होने के कारण वो आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं जिस कारण उन्हें यह निर्णय लेने पर विवश होना पड़ा हैं।

शेयर करे