चंपावत/लोहाघाट ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश पर कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल एवं उपजिलाधिकारी नितीश डांगर ने विद्यार्थी परिषद लोहाघाट इकाई के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुँचकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की।
उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याएँ सुनीं और उनकी मांगों को लेकर कुलपति एवं उच्च शिक्षा निदेशक से वार्ता की। नोडल अधिकारी ने
मुख्यमंत्री के अपर सचिव संजय टोलिया से भी छात्रों की वार्ता करवाई, छात्रों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक सहित अन्य उपस्थित रहे।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत