September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ा

Dukan Ad
Dukan Ad

घर में घुसकर चोरी की घटना को कारित करने वाले चोर को टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के भीतर चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार।

चंपावत।

दिनांक 24 अगस्त को वादी  सबाब खाँ पुत्र निसार खाँ, निवासी रेलवे क्वाटर, के पीछे वार्ड नं.4, टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर आकर तहरीरी दी गयी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर घर पर रखे 05 मोबाईल फोन चोरी कर ले गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली टनकपुर में अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा घटना के अनावरण हेतु वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में  चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा जांच और खोजबीन करने के बाद  24 घण्टे के भीतर ही रेलवे क्रोसिंग, अण्डर पास, रेलवे पटरी टनकपुर, से घटना कारित करने वाले अभियुक्त आकाश पुत्र स्व. दिनेश, निवासी ग्राम औरंगाबाद, थाना कोतवाली, जिला लखिमपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष को चोरी के 05 अद्द मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त को मय बरामदा माल के न्यायालय में रिमाण्ड हेतु पेश कराया जा रहा है।

 

शेयर करे