धारदार दराती से गंभीर चोट कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
चंपावत। अजय गणपति- पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजीकृत गंभीर अपराधों में कुशल विवेचना करते हुए साक्ष्य एकत्र कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियम अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में *कोतवाली पंचेश्वर* में कोतवाली पंचेश्वर में पंजीकृत *FIR संख्या 09/2025 अंतर्गत धारा 118(2), 115(2), 352, 351, 131 BNS बनाम राजेंद्र गिरी में विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन करते हुए आज दिनांक *18 अगस्त 2025* को थाना कोतवाली जनपद चंपावत में पंजीकृत मुकदमा *अभियुक्त *राजेंद्र गिरी पुत्र स्वर्गीय श्री बहादुर गिरी निवासी – ग्राम खिड़ी , पीपलखान, थाना कोतवाली पंचेश्वर जनपद चंपावत आयु 25 वर्ष लगभग* को कुशल पतारसी/ सुरागरसी कर प्रयाप्त साक्षयों के आधार पर नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अभियुक्त की निशान देही के आधार पर घटना में प्रयुक्त, “धारदार दराती”* को भी बरामद कर लिया गया है।
माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त की *14 दिवस की न्यायिक हिरासत* के आदेश निर्गत किए गए हैं।
अभियोग की विवेचना *उ.नि.हेमंत सिंह कठेत – थानाध्यक्ष पंचेश्वर* द्वारा संपादित की जा रही है। अभियोग में विवेचना कार्य व अन्य साक्ष्य संकलन प्रचलित है।
धारदार दराती से हमला करने वाले अभियुक्त को पंचेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार