चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी से बोल्डर गिरने का लगातार खतरा बना हुआ है। आज 17 अगस्त को पुलिस चौकी घाट (पिथौरागढ़) से आगे ऑल वेदर सड़क में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में चालक सहित कुल 05 लोग सवार थे। घटना में सभी लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और कार में फँसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। घाट में तैनात चंपावत पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा वर्षा काल में पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन एवं पत्थर गिरने की घटनाएँ सामान्य होती हैं। अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यात्रा से पूर्व मार्ग की स्थिति अवश्य जांच लें।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन