September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कोलीढेक पुल के समीप कैंटर वाहन के उपर गिरा देवदार का पेड़

Dukan Ad
Dukan Ad

कोलीढेक पुल के समीप कैंटर वाहन के उपर गिरा देवदार का पेड़

लोहाघाट ।  नगर के समीप कोलीढेक पुल के पास रविवार सुबह करीब छह बजे भारी बारिश के बीच विशालकाय देवदार का पेड़ सड़क किनारे खड़े कैंटर वाहन के उपर गिर गया।

घनी मित्र की समय न तो कैँटर के अंदर और न ही सड़क पर कोई मौजूद था, जिससे जनहानि टल गई। इस घटना से वाहन को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसराज सागर के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए पेड़ को काटकर यातायात सुचारु किया। टीम में राजेश खर्कवाल, भरत सिंह, प्रतिभा राणा, नीलम राणा, हिमांशु कुमार, अनवर अली, राजेंद्र मेहता और नारायण सिंह बोहरा शामिल रहे। घटना के कारण खेतीखान जाने वाले मार्ग पर लगभग घंटे भर तक आवागमन बाधित रहा, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शेयर करे