चंपावत के नागनाथ मंदिर से बालेश्वर मंदिर तक निकली श्रीकृष्ण की डोला यात्रा
आस्था, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का समागम है फूलडोल मेला
चंपावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन बाद 17 अगस्त को चंपावत में फूलडोल मेला हुआ। आस्था, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
नंद के घर आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जै कन्हैया लाल की… जैसे उद्घोष के साथ नागनाथ मंदिर और बालेश्वर महादेव मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की डोला यात्राएं निकली। नानक मंदिर के पुजारी सुरेश नाथ की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। चंपावत के मुख्य बाजार में लगे फूलडोल मेले में बाहरी क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने आकर्षक तरीके से दुकानों को सजाया।
डोला यात्रा में नागनाथ मंदिर समिति के सदस्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, रामलीला मंदिर समिति के अध्यक्ष शरण राय, व्यापार मंडल जिला महामंत्री कमलेश राय, नगर अध्यक्ष विकास साह, सभासद रोहित बिष्ट, अशोक वर्मा, अमित वर्मा, रोहित पचौली, रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी,मुक्तेश पचौली बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार