चंपावत। चंपावत जिला पंचायत की कानीकोट सीट में निर्विरोध निर्वाचन को लेकर पेंच फंस सकता है। समर्थित प्रत्याशी आशा अधिकारी का नामांकन निरस्त करने की मांग की गई है। इसे लेकर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के बेटे प्रिंस फर्त्याल ने आज 14 जुलाई को डीएम और निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है।
पत्र में दावा किया गया है कि कानीकोट से नामांकन करने वाली आशा अधिकारी का नाम दो जगह की मतदाता सूची में दर्ज है।
एक चंपावत जिले में, दूसरा नाम हल्द्वानी नागर स्थानीय निकाय केंद्र का क्रमांक 60 एवं मतदान स्थल का क्रमांक 250 एसकेएम सीनियर सकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के कक्ष नंबर 3 के मतदाता क्रांक संख्या 2822 में अंकित है। पत्र में कहा गया है कि पंचायती राज अधिनियम की धारा 9 की की उप धारा 7 के प्रावधानों के खिलाफ प्रतीत होता है। जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति एक से अधिक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में या एक ही प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में एक से अधिक बार पंजीकृत होनेक का हकदार नहीं होगा। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का कहना है कि इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।


More Stories
लोहाघाट टैक्सी विवाद: दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, किराया वसूली की भी होगी जांच.. डीएम मनीष कुमार
जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का मामला: चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक