September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बहरूपिया बनकर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध संचालित किया गया “ऑपरेशन कालनेमि”

Dukan Ad
Dukan Ad

छद्म भेष धारण कर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध संचालित किया गया “ऑपरेशन कालनेमि”

चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिले में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध,“ *ऑपरेशन कालनेमि”* अभियान संचालित करते हुए कड़ी वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में *“ऑपरेशन कालनेमि”* के अंतर्गत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
इस दौरान थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, मंदिरों, धर्मशालाओं में निवासरत साधुओं, सन्यासियों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, सत्यापन कार्यवाही के दौरान वर्तमान तक कोई भी प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नही आया है।
थाना पंचेश्वर क्षेत्रान्तर्गत “ *ऑपरेशन कालनेमि”* अभियान प्रचलित है।

शेयर करे