अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा पहली बार गंगोलीहाट में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर।
465 लोगों का किया गया उपचार।
यहां की गरीबी को देखते हुए निकट भविष्य में लगाये जाते रहेंगें निशुल्क शिविर – स्वामी एकदेवानन्दजी महाराज।
लोहाघाट अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा अब जिले की सीमा को पार करते हुए अपनी निशुल्क चिकित्सा सेवा का कार्य गंगोलीहाट में भी शुरू कर दिया है। हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट की पहल पर यहां रविवार को विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिनमें 245 नेत्र रोगियों की वाहय चिकित्सा कर 40 लोगों को नेत्र आपरेशन के लिए चिंहित किया गया। जिनका मायावती आश्रम में निशुल्क आंपरेशन किया जायेगा। इसी प्रकार 98 बच्चों व 49 दंत रोगियों एवं 116 अन्य प्रकार के रोगियों का उपचार कर राहत दी गयी।
अद्वैत आश्रम मायावती के अध्यक्ष स्वामी डा. शुद्धिदानन्द जी महाराज के दिशानिर्देशन में चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानन्दजी महाराज के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर का संचालन बाल रोग विषेशज्ञ डा. देवाषीश पाल, फिजिशियन डा. भानु सिंह राना, दन्त रोग विशेषज्ञ डा. लोकेश जोशी व नेत्र रोग के आप्टोमिस्ट डा. मानव कुण्डु एवं सरस्वती गोराई, आप्टेशियन चिन्मय पाठक, जी.एन.एम. मिल्ट्री दत्ता, अनुसारा गोसाई के अलावा धर्मार्थ चिकित्सालय के मनोज पुनेठा, सतीश पुनेठा, पंकज चौड़ाकोटी, अनिल पुनेठा, फार्मासिष्ट मोनिका बिष्ट, डाक्टर असिसटेंट अजय पुनेठा के अतिरिक्त हिमालयन ग्राम विकास समिति के राजेन्द्र बिष्ट, एल.डी. भट्ट, जगत दसौनी, सुरेन्द्र बिष्ट, रंजना सिंह, नारायण, भूपाल, होशियार, लक्ष्मण, रेखा, पुष्पा, चम्पा, रितु, सतीष वर्मा ने सहयोग किया।
चिकित्सालय के प्रभारी एकदेवानन्दजी महाराज के अनुसार पहली बार आयोजित इस शिविर में यह देखने को मिला कि लोगों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए हिमालयन ग्राम विकास समिति का इसी प्रकार का सहयोग जारी रहा तो निकट भविष्य में भी यहां इसी प्रकार के अन्य रोगों के शिविर आयोजित किये जायेगे। हिमालयन ग्राम विकास समिति की ओर से धर्मार्थ चिकित्सालय के स्वामीजी सहित सभी चिकित्सकों व पैरा मेंडिकल स्टाफ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा पहली बार गंगोलीहाट में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार