रीठा साहिब/ चौडापिता से इस बार एक शिक्षित और योग्य प्रत्याशी खिला बोहरा ग्राम प्रधान पद पर अपनी मजबूत दावेदारी की है जिसमें ग्रामीणों का भरपूर साथ मिल रहा है।
उनके परिवार की साफ सुथरी छवि भी बढ़त दिला रही है। खिला बोहरा ने बताया कि उनके देवर कुंदन बोहरा सामाजिक कार्यकर्ता हैं क्षेत्र में लोगों की अक्सर मदद करते रहते हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को उनके द्वारा प्रमुखता से उठाया गया है।
कुंदन का कहना है कि अभी भी क्षेत्र में कई समस्याएं ऐसी हैं जिन्हें हल करना अत्यंत आवश्यक है जिसके लिए उन्हें गांव के लोगों का साथ चाहिए। खिला बोहरा ने कहा कि अगर क्षेत्र वासियों का सहयोग आशीर्वाद मिलेगा तो वह ग्रामीणों की हर समस्या को प्रमुखता से उठाएंगी।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक