चंपावत। 15 सदस्यीय चंपावत जिला पंचायत की तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। तीनों निर्वाचित प्रत्याशियों को जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन अधिकारी विमल सूंठा ने आज 15 जुलाई को निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया।
चंपावत जिले की तीनों सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को जिला पंचायत आरो द्वारा निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है। आज मंगलवार को 12:00 बजे करीब तीनों प्रत्याशियों को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दे दिया है।
भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मटियानी क्षेत्र से पुष्कर राम , रैगांव क्षेत्र से मनीषा कालाकोटी और कानिकोट सीट से क्षेत्र से आशा अधिकारी
को निर्विरोध निर्वाचन होने पर जिला पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
कानिकोट सीट में निर्विरोध निर्वाचित आशा अधिकारी को लेकर पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल के बेटे ने जिलाधिकारी और आरो जिला पंचायत को उनका नाम दो जगह की वोटर लिस्ट में होने की शिकायत की थी। लेकिन अब उनके निर्विरोध निर्वाचित होने और प्रमाण पत्र मिलने से उनके निर्विरोध निर्वाचन पर जो संसय था वह दूर हो गया है।
इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, शंकर पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, अमर अधिकारी चंदन अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक