चंपावत। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने सावन में मांस और नाई की दुकान बंद रखने की मांग की है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और ईओ भरत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि सावन आस्था का महीना है। कहा कि श्रावण, नवरात्रि, शिवरात्रि आदि पावन दिनों में दुकान बंद कर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखा जाता है। किंतु कुछ दुकानदार इसका पालन नहीं करते। ज्ञापन देने वालों में मोहित पांडेय, विकास गिरि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक