June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

डीएम और एसपी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की बनबसा से की शुरुआत हरेला पर्व पर 57 हज़ार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे

 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने टनकपुर से किया हरेला महाअभियान का शुभारंभ, लगाया “एक पेड़ माँ के नाम”

चंपावत में ‘हरेला पर्व’ पर वृहद पौधारोपण अभियान की व्यापक तैयारी

चंपावत ।

‘हरेला पर्व’ के उपलक्ष्य में 16 जुलाई 2025 को चंपावत जिले में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। गाँव-गाँव तक पौधों की आपूर्ति और गड्ढों की खुदाई का कार्य प्रगति पर है।

इस अवसर पर जिलेभर में अमरूद, संतरा, माल्टा, लीची, आम जैसी फलदार प्रजातियों के साथ-साथ मेहल, पदम, हिसालू, किलमोड़ा, पांगर, काफल, बांज, देवदार, उतीस, आंवला, तेजपात और अंगु जैसे वानिकी महत्व के पौधे भी रोपे जाएंगे।

हरेला महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम वन विभाग द्वारा पुनेठी, चंपावत में प्रातः 9:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

नदी महोत्सव के अंतर्गत डिग्री कॉलेज मुड़यानी, चंपावत में 11:30 बजे से पौधारोपण, सफाई एवं पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन भी प्रस्तावित है।

इस अभियान का शुभारंभ मंगलवार को टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से किया गया, जहाँ जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने चंदन और माल्टा का पौधा रोपकर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की।

विभिन्न विभागों की सहभागिता में उद्यान विभाग लगभग 27,000 पौधे और कृषि विभाग हरेला सप्ताह में लगभग 30,000 पौधों का रोपण करेगा। इसके अतिरिक्त वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, भेषज विभाग, रेशम विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभाग चिन्हित स्थलों पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संचालित करेंगे।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने निर्देश दिए हैं कि हरेला पर्व पर मुख्यालय से लेकर ग्राम स्तर तक तैयारी पूरी होनी चाहिए और अधिकतम जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे हरेला पर्व के दिन अधिक से अधिक पौधारोपण कर इस महाअभियान को सफल बनाएं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस अवसर  विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार तथा कैंप कार्यालय से राजपाल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

शेयर करे

You may have missed