आदर्श ने जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की
चंपावत। आदर्श फर्त्याल ने जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है । वर्तमान में वह उद्यन इंटरनेशनल स्कूल चंपावत में पढ़ रहे थे। मूल रूप से आदर्श से कोलीढेक लोहाघाट के रहने वाले हैं ।
आदर्श के पिता प्रदीप फर्त्याल पुलिस विभाग में पिथौरागढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि माता कुसुम फर्त्याल गृहणी हैं। आदर्श फर्त्याल बचपन से ही पढ़ने में मेधावी थे । आदर्श ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि वह आईएस या आईपीएस बनना चाहते हैं।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक