July 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत नगर में लगे हरेला मेले में उमड़ी भारी भीड़

चंपावत। लोक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने हरेले से सिर पूजन कर लंबी उम्र की कामना की। हरेला दस दिन पूर्व सप्तधान्य से बोया गया था। बुधवार को हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह लोगों ने स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके बाद दस दिन पूर्व बोए गए हरेले को काटा गया हरेला गेहूं, जौं, धान, उड़द, सरसों, मक्का, गुरूंस आदि सप्तधान्य की बुआई कर तैयार किया गया था। हरेले को लगातार दस दिन तक घर के मंदिर में रखा गया। इस दौरान पुरोहितों ने यजमानों के घर जाकर हरेले का वितरण किया। जी रया, जाग रया, यो दिन रया… का गायन कर हरेले से सिर पूजन किया गया।

वहीं चंपावत बाजार लगे हरेले मेले विभिन्न जिलों के साथ  बाहरी जिलों से व्यापारी पहुंचे नगर में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली । पुलिस ने भारी भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के लिए जीआईसी चौराहे से रूट डायवर्ट किया।

शेयर करे