April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

सुप्रसिद्ध गायक बीके सामंत का गीत”छुट्टी न मिलनी सुवा” जल्द होगा लॉन्च… आदि कैलाश ओम पर्वत की लोकेशन में हुआ सूट… सच्ची सैनिक कहानी पर आधारित है गीत

सुप्रसिद्ध गायक बीके सामंत का गीत
“छुट्टी न मिलनी सुवा” जल्द होगा लॉन्च
… आदि कैलाश ओम पर्वत की लोकेशन में हुआ सूट
… सच्ची सैनिक कहानी की कहानी पर आधारित है गाना
चंपावत। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायक बीके सामंत एक सैनिक के जीवन की सच्ची कहानी पर आधारित गीत लेकर आ रहे हैं। जिसके बोल हैं “छुट्टी नहीं मिलनी सुवा”
यह गाना चंपावत पूर्व बैंक अधिकारी जनार्दन चिलकोटी पर आधारित बताया जा रहा है। जनार्दन चिलकोटी के पिता भारतीय सेना में नौकरी करते थे और शहीद हो गए । उस समय वह वह अपनी मां गर्भ में पल रहे थे 6 माह के थे। उनकी मां ने उन्हें और अन्य बच्चों को कड़ी मेहनत से पाल पोस कर बड़ा किया। यह सब इस मार्मिक गाने में दर्शाया गया है। जो पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश,ओम पर्वत,जोलिकोंग तवाघाट और गुंजी में फिल्माया गया है।
बीके सामंत ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के लिए रक्षा मंत्रालय से विशेष अनुमति ली गई थी । देश में पहली बार किसी गाने को इन बेहतरीन लोकेशन में फिल्माने की सेना ने अनुमति दी। जिसमें असली सैनिक असली बंदूके वर्दी और लोकेशन हैं। गाना 2 महीने के भीतर रिलीज हो जाएगा। गाने के डायरेक्टर संदीप दीक्षित है और गाने में हीरो शुभम और हीरोइन सौम्या पांडे हैं।

2000 में पहाड़ छोड़कर कामकाज के सिलसिले में मुम्बई चल पड़े बीके सामंत मूल रूप से चंपावत जिले के निवासी हैं और इस टाइम देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में कारोबार करते हैं। वे मुम्बई में श्री कुंवर इंटरटेनमेंट नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। श्री कुंवर इंटरटेनमेंट बॉलीवुड के लिए गीत लिखने और म्यूजिक कंपोजिंग का काम करता है।
उनके सुप्रसिद्ध गीत ‘तूऐ जा औ पहाड़’ पलायन के पर बना अब तक का सबसे बेहतरीन गाना। पंचेश्वर बांध पर बना गाना हो या पर्यावरण संरक्षण पर बना झुप्रयाली बांज गाना हो इन गानों में उनका पहाड़ के प्रति लगाव और प्रेम दिखता है।

बीके सामंत बताते हैं कि अब वे उत्तराखंड की संस्कृति एवं संगीत को नए मुकाम पर पहुंचकर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की कोशिश में लगे हैं।
तूऐ जा औ पहाड़’ गीत को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रिलीज किया था।

शेयर करे