April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

रीठा साहिब चौड़ा मेहता अस्पताल डॉक्टर विहीन डॉक्टर का बॉन्ड समाप्त , बिना उपचार के लौटे मरिज

चंपावत।
बिना बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कोई भी जिला आदर्श जिला नहीं बन सकता। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं होना अत्यंत आवश्यक है।
रीठा साहिब चौड़ामेहता आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम बने अस्पताल में तैनात एकमात्र बॉन्डेड डॉक्टर डॉ नरेश वर्धन का बॉन्ड पूरा होने के कारण सेवाएं नहीं दे रहे हैं। जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 12 बांडेड डॉक्टर जिनका अनुबंध समाप्त हो गया है वह अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को रीठा साहिब स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
यहां बिना डॉक्टरी परामर्श के फार्मासिस्ट और पैथोलॉजिस्ट भी अपनी सेवा नहीं दे रहे। सामाजिक कार्यकर्ता ग्रामीण कुंदन सिंह बोहरा ने बताया कि एकमात्र डॉक्टर थे जो पिछले 3 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन उनका अनुबंध समाप्त होने के बाद अब वह सेवा नहीं दे पा रहे हैं। अस्पताल डॉक्टर विहीन हो गया है जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा।
वहीं सीएमओ डॉक्टर देवेश चौहान ने बताया कि जिले में कई बांडेड डॉक्टर के अनुबंध समय पूरा होने के कारण समाप्त हो गए हैं। स्वास्थ्य निदेशालय से पत्राचार किया है शीघ्र डॉक्टरों की तैनाती होगी।

शेयर करे