चंपावत। अनिल कुमार सिंह, कमांडेंट, पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, चम्पावत के दिशा-निर्देशन में दिनांक 12 जून से 26 जून तक “नशा मुक्त भारत पखवाडा” अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय तथा सभी समवाय के कार्यक्षेत्र में विभन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
आज बृहस्पतिवार को अन्तराष्ट्रीय ड्रग्स निषेध दिवस के अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन, चम्पावत एवं पंचम वाहिनी एस.एस.बी. चम्पावत, के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, IPS, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली का आयोजन खट्ट्कना पूल से चम्पावत बस स्टैंड तक निकाली। साथ ही नशे के विरुद्ध शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस मौके पर पुलिस अधीक्षक,चम्पावत द्वारा स्थानीय लोगों को नशे के प्रति जागरूकता फैलाने तथा लोगों/बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान, अजय गणपति, IPS, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत, मेघा चंद्रा सहायक कमांडेंट पंचम वाहिनी एस.एस.बी., जिला प्रशासन चम्पावत के कर्मचारी, महिला मोर्चा चम्पावत, व्यापर मंडल चम्पावत , जिला विवेक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कार्मिक और एस.एस.बी. के अन्य बलकार्मिकों ने भाग लिया और जन जागरूकता रैली/शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाया |

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार