April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

डीएम ने रीता गहतोड़ी की पुस्तक “योग महिमा” का किया विमोचन

चंपावत ।

   जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त एवं स्वागतम ईजा समिति की अध्यक्ष रीता गहतोड़ी की पुस्तक “योग महिमा” का विमोचन किया। रीता गहतोड़ी ने बताया कि उन्होंने पुस्तक में कविताओं के माध्यम से योग की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

       रीता ने बताया कि इस पुस्तक में बच्चों के लिए योग से संबंधित कविताएं शामिल की गई हैं। पुस्तक में सरल भाषा और प्रभावशाली काव्य शैली के माध्यम से योग के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर जिलाधिकारी ने रीता गहतोड़ी के साहित्य सृजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक योग के प्रचार-प्रसार में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मन की शुद्धि और आत्मचिंतन का माध्यम है। यह पुस्तक विद्यार्थियों और युवाओं को योग से जोड़ने में प्रेरणादायी सिद्ध होगी। इस अवसर पर रीता ने जिलाधिकारी को पुस्तक की प्रति भेंट की।

शेयर करे