सीएमओ कार्यालय के समीप धामन सांप दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने पकड़ा
चंपावत। सीएमओ कार्यालय के समीप बृहस्पतिवार को सांप देखने से हड़कंप मच गया। तत्काल कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी डिप्टी रेंजर चतुर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इस दौरान रेस्क्यू अभियान में वन क्षेत्राधिकार दिनेश चंद्र वन दरोगा मोहित चौड़ाकोटी वन बीट अधिकारी हरीश जोशी आदि शामिल रहे। डिप्टी रेंजर चतुर सिंह ने बताया कि यह सांप धामन के नाम से प्रसिद्ध है जिसे रेट स्नेक भी कहा जाता है । यह तीन मीटर तक लंबा हो सकता है। जो जहरीला नहीं होता । सांप को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया ।
More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी