April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अभद्र भाषा गाली गलौज करने पर लीडिंग फायरमैन राजेश कार्की को किया निलम्बित।

 पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अभद्र भाषा गाली गलौज करने लीडिंग फायरमैन राजेश कार्की को किया निलम्बित।

चंपावत। आरोप है कि प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लोहाघाट के मोबाईल फोन पर चार धाम ड्यूटी पर गये लिडिंग फायरमैन राजेश कार्की द्वारा गाली-गलौच कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने तत्काल प्रभाव से  लीडिंग फायरमैन राजेश को निलम्बित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक  ने स्पष्ट रूप से आदेशित किया है कि सभी कार्मिक अपने व्यवहार और वाणी में सुधार लाएं। पुलिस बल एक अनुशासित बल है अतः किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, लापरवाही ओर अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कोई भी अधिकारी/कर्मचारी यदि अन्य अधिकारी/कर्मचारी/ सहकर्मी के साथ इस तरह से अमर्यादित भाषा का प्रयोग, गाली-गलौच , अभद्रता या किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता करेगा तो संबंधित के विरुद्ध पर तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

 

शेयर करे