चंपावत। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों और नशीली वस्तुओं के सेवन से बचाव हेतु एक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभाव के विषय में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और समाज को इस बुराई से मुक्त करने हेतु मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। नशा मुक्ति अभियान के संयोजक शिक्षक साम श्रवा आर्य, कवि प्रकाश जोशी शूल ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और बचाव के विषय में जानकारी प्रदान की। मुख्य अतथि श्याम नारायण पांडे और प्रेमपांडे ने भी नशे के सेवन के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने और विशेषकर युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने पर बल दिया। इस दौरान सभासद
विनोद बरदौला और प्रेमा चिलकोटी ने भी बढ़ते नशे की दुष्प्रभावके बारे में जानकारी प्रदान की । रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र गहतोड़ी और आरसेटी के पूर्व निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने नशे से बचने के लिए खेल योग के महत्व को बताया।

More Stories
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि