September 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लूट करने के 24 घण्टे बाद ही टनकपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Dukan Ad
Dukan Ad

 

जनपद पुलिस का अपराध के विरूद्ध कड़ा प्रहार

लूट करने के 24 घण्टे बाद ही अभियुक्त को लूट के माल के साथ थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा किया गिरफ्तार।

चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने समस्त थाना प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों की तस्करी, लूट, चौरी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखने, ज्यादा से ज्यादा चैकिंग अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अजय सिंह मेहता पुत्र डुंगर सिंह मेहता निवासी मुडियानी चम्पावत द्वारा थाना टनकपुर में आकर एक किता तहरीर दी की तीन अज्ञात युवकों द्वारा वादी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन वीवो, भूरे रंग का पर्स जिसमें 8000/- रुपये नगद, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, था को लूट कर ले गए

तहरीर के आधार पर CO वंदना वर्मा के निर्देश पर  घटना के अनावरण हेतु पुलिस गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए आज आज बुधवार को अमीर उर्फ लाला पुत्र अमीर खान निवास मो लाल इमली पड़ाव तहसील के पीछे टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 28 वर्ष को सालवनी जंगल टनकपुर से छीनीगोठ को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के  खिलाफ धारा 309(6)/317 (2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी में नियुक्त पुलिस टीम में चेतन सिंह रावत  वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर  हे.कानि.कमल कुमार थाना टनकपुर हे.कानि विनोद यादव थाना टनकपुर शामिल रहे।

 

शेयर करे