बारिश से बाधित मार्ग पर त्वरित रेस्क्यू अभियान, श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाया गया गंतव्य को
चंपावत/टनकपुर।
जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्रांतर्गत बाटनागाड़ में लगातार बारिश के कारण पूर्णागिरि मार्ग एवं टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई। जिससे पूर्णागिरि धाम जा रहे सैकड़ों श्रद्धालु बीच मार्ग में फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत लगभग 5000 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को जलपान, पेयजल, नमकीन, बिस्कुट आदि वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिहाइड्रेशन व अन्य समस्याओं से ग्रसित श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्री चेतन रावत, चिकित्साधिकारी डॉ. मानवेंद्र शुक्ला, एफएसओ श्री अमर सिंह अधिकारी, ठुलीगाड़ थाना प्रभारी श्री राकेश कठायत, एसडीआरएफ व पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया।
उपजिलाधिकारी श्री जोशी ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया मार्ग बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि मार्ग खुलने तक धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक