July 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पाटी प्रमुख पद को अनारक्षित घोषित किया,कानीकोट को अनारक्षित किया, त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी…. पढ़ें पूरी खबर

 

त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी

चंपावत।

जनपद चम्पावत में त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। पूर्व में जारी अनंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों व दावों का विधिवत परीक्षण कर 16 एवं 17 जून को जिला कार्यालय में सुनवाई की गई, जिसमें पात्र आपत्तियों का समाधान करते हुए अंतिम सूची जारी की गई।

क्षेत्र पंचायत सदस्य- बाराकोट ब्लॉक की वल्सों, लोहाघाट ब्लॉक की खुनाबोरा, पाटी ब्लॉक की चौड़ापिता, चम्पावत ब्लॉक की मुड़ियानी को महिला आरक्षण से हटाकर सामान्य (अनारक्षित) किया गया है। पाटी प्रमुख पद को भी अनारक्षित घोषित किया गया है। जिला पंचायत सदस्य कानीकोट को अनारक्षित कर दिया गया है।

प्रधान पदों में कोई परिवर्तन नहींसभी स्तरों पर 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।

यह अंतिम सूची जनपद की वेबसाइट https://champawat.nic.in एवं संबंधित कार्यालयों में प्रदर्शित की जा चुकी है।*

शेयर करे