चंपावत में रेडीमेट कपड़ों की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
चंपावत। चंपावत नगर पालिका के अंतर्गत नगर के छतार वार्ड में कलक्ट्रेट रोड पर स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य के रेडीमेट कपड़े के जलने की सूचना मिल रही है।
- स घटना से दुकान स्वामी को ढाई लाख रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मूल रूप से बाराकोट ब्लाक के रावलगांव निवासी ज्येाति गड़कोटी छतार में रहकर ज्योति गारमेंट्स नाम से दुकान चलाती हैं। उन्होंने दुकान के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बैंक से तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। बुधवार की सुबह 10:30 बजे करीब उनकी दुकान में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफ नुकसान हो चुका था। पीड़ित ज्येाति की सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मुआयना किया। दुकान स्वामी ने बताया कि आग से उन्हें ढ़ाई लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

More Stories
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि