संवाददाता चंपावत।
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन
चम्पावत। आज रविवार को
‘पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिला मुख्यालय में कर्मचारियों का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन हुआ। जिले के 54 विभिन्न विभागों के हजारों शिक्षकों, इंजीनियरों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन (OPS) बहाली के लिए आक्रोश रैली निकाली।
इस महा-आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की जिला टीम ने धरना स्थल पर पहुँचकर अपना पूर्ण समर्थन दिया।
उक्रांद नेताओं ने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो कर्मचारी 30-35 साल तक राज्य की सेवा करता है, उसे बुढ़ापे में लावारिस छोड़ना सरासर अन्याय है। दल ने चेतावनी दी कि यदि माननीयों की तर्ज पर कर्मचारियों की पेंशन बहाल नहीं की गई, तो उक्रांद इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगा।
मौके पर
उक्रांद की ओर से जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा, जिला महामंत्री विपिन शर्मा, चम्पावत ब्लॉक अध्यक्ष पीयूष तिवारी, चार्ली ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, मीडिया प्रभारी विवेक गोस्वामी, संदीप भट्ट एवं राजू पुनेठा सहित 54 विभागों के हजारों कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का हुआ विस्तार, नवीन जोशी जिला महामंत्री बनाए गए
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि