ग्राम प्रधान संगठन जिला इकाई नवीन को सौंपी नई जिम्मेदारी संवाददाता लोहाघाट। ग्राम प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें ग्राम सभा झिरकुनी के ग्राम प्रधान नवीन जोशी को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है।
ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह महारा ने बाराकोट ब्लाक के ग्राम सभा झिरकुनी के ग्राम प्रधान नवीन जोशी को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया है।
यह मनोनयन ग्राम प्रधानों के संगठन को और मजबूत बनाने तथा पंचायती राज व्यवस्था की आवाज को बुलंद करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वह स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह महारा ने नवीन जोशी को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। नवीन जोशी ने अपनी मनोनीत पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह ग्राम प्रधानों के हितों की रक्षा और पंचायतों के विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का हुआ विस्तार, नवीन जोशी जिला महामंत्री बनाए गए

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला