कार-बाइक टकराई…3 घायल
टनकपुर में आरएफसी गोदाम के पास हुआ हादसा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में आरएफसी गोदाम रोड पर बीती रात बाइक और कार की टक्कर हो गई। भिड़ंत में बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों चोटिल युवकों को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले
जाया गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात 8 बजे बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए। बाइक चालक सुनील (20) निवासी बोरागोठ और
उसके साथी सागर टम्टा (20) निवासी ज्याला फार्म और नीरज विश्वकर्मा (30) निवासी बोरागोठ बाइक से आरएफसी गोदाम की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से
आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार का टायर पंक्चर था, जिसके बाद भी चालक उसे तेज स्पीड में चला रहा था। अनियंत्रित कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार सहित मौके
से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आपात सेवा 108 की एंबुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि नीरज के पांव में चोट है। जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस के मुताबिक
अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
टनकपुर में आरएफसी गोदाम पास हुआ हादसा, तीन युवक घायल

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का हुआ विस्तार, नवीन जोशी जिला महामंत्री बनाए गए
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया