June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट निवासी आयुष श्री भावे का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर अमेरिका के लिए हुआ चयन, GRE परीक्षा पास की

लोहाघाट निवासी आयुश्री भावे का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर अमेरिका की यूनिवर्सिटी के लिए हुआ चयन
संवाददाता लोहाघाट।
आयुश्री भावे ने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति पाई है। उन्होंने इसके लिए जी.आर.इ परीक्षा को क्वालीफाई किया। अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने माता-पिता क्षेत्र, एवं देश का नाम रोशन किया है ।
आयुश्री भावे का जन्म हल्द्वानी में हुआ। वह अल्मोड़ा जिले के कुन्हिल गांव की मूल निवासी है। वर्तमान में लोहाघाट में इनका स्थाई निवास है,इनकी प्रारंभिक शिक्षा यो.जो.मै.शि.श.प. स्कूल देवीधुरा में हुई बाद की शिक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट में हुई बी.फार्मा औषधि विज्ञान भीमताल से करने के बाद उन्होंने एम.फार्मा की डिग्री जयपुर से प्राप्त की इसके अलावा इन्होंने फाइन आर्ट्स व संगीत की भी डिग्री प्राप्त की है।
2025-26 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में असिस्टेंट प्रोफेसर पद नियुक्ति प्राप्त की है। वह बचपन से ही शांत,लगनशील होनहार रही। इन्होंने अपनी सफलता श्रेय अपने गुरुजनों, नानी, माताजी व अपने परिवार को दिया है। उनके पिता किशोर चन्द्र हैं मां भावना आर्या प्रभारी प्रधानाचार्या (रा.इ.का देवीधुरा)में कार्यरत हैं। मां के संरक्षण में ही इनकी परवरिश व शिक्षा हुई वह मां को ही अपना आदर्श मानती हैं । इनका एक छोटा भाई भी है जो पढ़ाई कर रहा है बता दें कि आयुश्री भावे एक लेखिका भी है इनकी फार्माकोलॉजी में पुस्तक प्रकाशित हुई है। दुसरी प्रकाशाधीन है।
इस उपलब्धि पर आयुश्री को क्षेत्रीय लोगों ने बधाईयां प्रेषित की जिनमे विधायक खुशाल सिंह अधिकारी नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा जिलापंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल,अनुसचिव सुभाष चन्द्र, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पांडे, विवेक कुमार, रोशन विश्वकर्मा पूर्व अध्यक्ष गोविन्द बोहरा, लीला आर्य प्रवक्ता जीव विज्ञान, जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, दिनेश आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी,दीवानी राम आदि लोग शामिल हैं।

फोटो..आयुश्री भावे

शेयर करे