चंपावत।
आज 3 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने पर। सेवा सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर चम्पावत नगर मंडल में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों आयोजित किए गए।
जिसमें प्रातः 9 बजे गोल्ज्यू मंदिर परिसर मै स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत मंदिर परिसर में सफाई की गई। प्रातः 10 बजे गोल्ज्यू मंदिर में पूजा पाठ कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लंबी उम्र की कामना की गई। सुबह 11 बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में और मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा के संचालन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, कैलाश अधिकारी, मुकेश महाराना, सूरज प्रहरी,मोहन भट्ट, ललित पारस महर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के इन तीन वर्षों के कार्यकाल में चंपावत में तमाम विकास कार्य हुए जिसमें जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन, साइंस सेंटर, नगर पालिका के अंतर्गत बहु मंजिला पार्किंग निर्माण,चाराल क्षेत्र में सड़कों का डामरीकरण, टी टूरिज्म के तहत चाय बगान को विकसित करना, जिले के सभी बड़े मंदिरों में सौंदर्य करण जैसे तमाम कार्य किए गए हैं।
चंपावत विधायक के तौर पर सीएम धामी के 3 वर्ष पूरे, भाजपा ने सेवा सुशासन और विकास के रूप में मनाया दिवस

More Stories
गुरु रविदास जयंती वर्ष पर जिलेभर में होंगे समरसता के कार्यक्रम, दीपोत्सव से संवाद यात्रा तक की रूपरेखा तैयार
दूधपोखरा के गिरी एप्पल गार्डन में शुरू हुई सेब की तुड़ाई, पर्यटकों को मिलेगा खुद से सेब तोड़ने का मौका
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित