June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लाखों की धोखाधड़ी के मास्टर माइंड कम्पनी के एम.डी. को दिल्ली चंडीगढ़ जाकर नोटिस तामील कराया

लाखों की धोखाधड़ी के मास्टर माइंड कम्पनी के एम.डी. को नियमानुसार कराया गया नोटिस तामील
चंपावत। बनबसा के अंतर्गत लाखों रुपए की ठगी के आरोपी को के थाना बनबसा पुलिस एंव एस.ओ.जी. की संयुक्त टीम कार्यवाही करनें हेतू दिल्ली व चंडीगढ़ भेजी गयी।
उक्त टीम द्धारा सर्विलांस व मैनुअल पुलिसिंग एवं सूचना संकलन कर नेहरू नगर दिल्ली थाना लाजपतनगर क्षेत्र से FIR no 80/24 U/S 120B/420 𝙸𝙿𝙲 थाना बनबसा सें सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त पुरूषोत्तम बहार पुत्र लाल बहार निवासी सन सिटी नं.1 हाउस नं. 304 दिल्ली हाल पता 4/17 नेहरू नगर थाना लाजपत नगर दिल्ली को 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस तामिल कराया गया।
अभियुक्त लाखों की धोखाधड़ी करने वाली कम्पनी के एम.डी. पद पर कार्यरत था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविंद कुमार,
मतलूब खांन, रमेश काण्डपाल,गिरिश भट्ट शामिल रहे।

शेयर करे

You may have missed