September 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सुप्रसिद्ध मां शीला देवी मंदिर में 9 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत । रीठा साहिब के सुप्रसिद्ध
मां शीला देवी मन्दिर मछियाड़ में स्थानीय लोगों के सहयोग से
9 दिवसीय देवी भागवत कथा का आयोजन 2 जून से 11 जून 2025 तक किया जा रहा है।
कथा के आयोजन में लोग बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। 2 जून को गणेश पूजन व कलश यात्रा आयोजित की गई। दोपहर में 2:00 से लेकर शाम 4:00 तक कथा का आयोजन हो रहा है। आरती और प्रसाद वितरण 5:00 बजे बाद होगा। भजन कीर्तन रात्रि 8:00 बजे से आयोजित होंगे। कथा व्यास राजेंद्र प्रसाद द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। मंदिर की पुजारी सूरज जोशी ने लोगों से बढ़-चढ़कर मंदिर में सहयोग करने और माता का आशीर्वाद लेने की अपील की है। मंदिर के मीडिया प्रभारी कुंदन बोहरा ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है।

शेयर करे