June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पत्नी 7 तोला सोना और 70 हज़ार लेकर हुई फरार पति ने मुकदमा दर्ज कराया

टनकपुर कोतवाली में पति ने दर्ज कराया मुकदमा, जेवरात व नकदी भी ले गई
चंपावत/टनकपुर। 33 साल की एक महिला अपने पति को बताए बिना घर से भाग गई। लंबे समय तक पता नहीं चलने के बाद पति ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टनकपुर शहर के एक मोहल्ले के निवासी अनवर द्वारा 1 जून को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी पत्नी 13 मई की सुबह से बिना बताए कहीं चली गई। वह अपने साथ 7 तोला सोना (सोने का हार, झुमकी दो सेट, नथ, मांग टीका, झूमर आदि) और 70 हजार रुपये नकद ले गई है। मोबाइल फोन छोड़ गई है। काफी दिनों तक खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर भी पता नहीं चल सका। अनवर खान की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 (3) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करे

You may have missed