September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

निकाय प्रदेश संगठन अध्यक्ष बनने पर गोविंद वर्मा का जोरदार स्वागत

Dukan Ad
Dukan Ad

निकाय प्रदेश संगठन अध्यक्ष बनने पर गोविंद का जोरदार स्वागत
लोहाघाट : नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को उत्तराखंड स्थानीय निकाय संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर लोहाघाट में लोगों ने बैंड-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका सभागार में सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। वर्मा के देहरादून से लोहाघाट लौटने पर गुरुवार को मानेश्वर से रोडवेज स्टेशन तक बाइक रैली निकाली गई। लोगों ने रोडवेज स्टेशन में माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और बैंड-बाजों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों व अन्य संगठनों के लोगों ने रोडवेज स्टेशन से स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, गांधी चौंक होते हुए नगरपालिका तक जुलूस निकाला। सम्मान समारोह में वर्मा ने कहा कि वह उत्तराखंड के नगर पालिकाओं और निकायों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, सचिन जोशी, निर्मल सिंह माहरा,राजू गडकोटी,व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री भैरव दत्त राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, दीपक जोशी, सतीश मुरारी, प्राशिस. अध्यक्ष गोविंद बोहरा, सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी, कमल राय, मनोज गर्ग, विवेक ओली, मदन वर्मा, गौरव वर्मा, आशु वर्मा, शेखर उप्रेती, हरचरन, दिनेश सुतेड़ी, आशीष राय मौजूद रहे।

शेयर करे