June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पाटी में घर में घुसकर तमंचा दिखा कर धमकाने वाले आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

थाना पाटी क्षेत्र अंतर्गत घर में घुस कर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया

चंपावत । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद् ठोस कार्यवाही कर शान्ति व्यवस्था बनाये जाने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में दिनांक 9 मैं को चंपावत के थाना पाटी क्षेत्र अंतर्गत वादी मुकदमा पृथ्बी सिंह द्वारा तहरीरी सूचना दी कि यशपाल सिंह द्वारा रात्री में घर में घुस कर गाली गलौज करने व तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गयी।
सूचना के आधार पर थाना पाटी में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 351(2)351(3) 352(3) 331(6) BNS बनाम् यशपाल सिंह के विरुद् पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन कर विवेचना प्रारम्भ कर ठोस साक्ष्य एकत्रित करते हुए अभियुक्त को आज 10मई को कस्बा पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशादेही पर ताकखंदक रीठा रोड पाटी से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद् अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त यशपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र-26 वर्ष।
निवासी ग्राम जौलाडी थाना पाटी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी arms act के साथ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट,अ.उ.नि.सागर सिंह बिष्ट कमल गोस्वामी, श्याम सिंह, देवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

शेयर करे

You may have missed