चंपावत।
लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने लोहाघाट नगर की भूमि को फ्री होल्ड करने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नवनीत पांडे से के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरख के नेतृत्व में नगर की पेयजल समस्या को शीघ्र हल करने, लोहाघाट नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने, उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग, नगर में पुरानी विद्युत लाइन और पोलों को बदलने की मांग की।
जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने शीघ्र भूमि को फ्री होल्ड करने को लेकर बैठक करने और पेयजल समस्या के शीघ्र हल करने की बात कही।
ज्ञापन देने वालों में शैलेंद्र राय, डीडी पांडे, प्रहलाद सिंह मेहता, रंजीत अधिकारी, राजकिशोर शाह, संजय पांडे, रमेश बिष्ट, गोपाल कनौजिया अजय गोरखा शामिल रहे।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक