July 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

ऊचौलीगोठ गांव में हाथी का आतंक चक्की की दीवार तोड़ी

ऊचौलीगोठ गांव में गजराज का आतंक चक्की की दीवार तोड़ी

टनकपुर। पूर्णागिरि मार्ग के जंगल से लगे गांवों में हाथियों का उत्पात जारी है। पिछले कई दिनों से दस्तक देने से हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। पूर्णागिरि मार्ग से लगे उचौलीगोठ गांव में हाथी का उत्पात आए दिन बना हुआ है। 9 अप्रैल को हाथी ने ऊचौलीगोठ गांव निवासी रमेश सिंह महर की चक्की की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को गांव से खदेड़ा। सूचना पर वन विभाग शारदा रेंज के वन दरोगा एसएस बोहरा ने वनकर्मियों के साथ निरीक्षण किया।

इससे पूर्व भी हाथी ने बूम क्षेत्र में दो दुकानों को क्षतिग्रस्त कर किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के उत्पात से निजात दिलाने एवं रात्रि में गश्त बढ़ाने मांग की है।

शेयर करे

You may have missed