June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भाजपा ने लोहाघाट में गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान चलाया

लोहाघाट।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्तियों में जाकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश सिंह कुंवर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी गरीब बस्तियों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाना है। साथ ही लोगों की समस्याएं जानकर उनका समाधान करवाने का भी प्रयास किया जा रहा है।पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बच्चों को शिक्षा सामग्री, महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और युवाओं को स्वरोजगार की योजनाओं के बारे में बताया गया।साथ विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर कूड़ा निस्तारण किया।इस इस दौरान महेश बोहरा, श्याम ढेक ,बलवंत गिरी ,मोहन पाटनी,बूथ अध्यक्ष नारायण पंत, राजेंद्र प्रसाद, अशोक अधिकारी, हेम पांडेय, चंद्रकला मेहरा लोहित खोलिया, सोनू चौबे, सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी ,राजू पुजारी, रेखा पांडेय, स्मृति पांडेय, ममता पांडेय बलवंत गिरी मौजूद रहे।

शेयर करे