चंपावत । आदर्श होली कमेटी एवं वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित होली का आयोजन मंगलवार से शुरू होगा। एकादशी को चीर बंधन के साथ होली कमेटी ने होली मैदान में रंग रोगन और साज सज्जा का कार्य पूर्ण हो गया है। ढोल की मरम्मत करने के साथ टेंट लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है ।
आदर्श होली कमेटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया कि मंगलवार को 4:30 से खड़ी होली का गायन किया जाएगा। होली के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं आदर्श कॉलोनी में 16 मार्च तक खड़ी होली का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आदर्श कॉलोनी में नशा मुक्ति खड़ी होली एक दशक से आयोजित की जा रही है इस बार भी इसका भव्य आयोजन हो रहा है।
होली की तैयारी में वार्ड सदस्य खड़क सिंह,भवान सिंह, शिवराज सिंह, रामू अधिकारी, केदार सिंह बोहरा, अरुण थापा, शेर सिंह अधिकारी, डीके जोशी, डीसी जोशी, कमल जोशी, खुशाल सिंह,मान सिंह, सुंदर सिंह, विमलेश थापा,मनोज (मन्नू )राय समेत होली कमेटी के दर्जनों लोग मौजूद रहे ।



More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक