आज रामायण महाभारत और वैदिक होली का गायन किया गया। जिसमें शिव के के मन माही बसे काशी,शिव शंकर होली खेलें सदा सदा,जय बोलो यशोदा नंदन की होली का गायन किया। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक झोड़ा जिसमें पीपल पाती फेरा गय, चूड़ी छम चूड़ी चम का गायन किया।
होली कमेटी के अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया कि आदर्श कॉलोनी में 16 मार्च तक खड़ी होली का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आदर्श कॉलोनी में नशा मुक्ति खड़ी होली एक दशक से आयोजित की जा रही है इस बार भी इसका भव्य आयोजन हो रहा है।
होली की तैयारी में वार्ड सदस्य खड़क सिंह,भवान सिंह, शिवराज सिंह, रामू अधिकारी, केदार सिंह बोहरा, अरुण थापा, शेर सिंह अधिकारी, डीके जोशी, डीसी जोशी, कमल जोशी, खुशाल सिंह,मान सिंह, सुंदर सिंह, विमलेश थापा, गिरीश सिंह,मनोज (मन्नू )राय समेत होली कमेटी के दर्जनों लोग मौजूद रहे ।



More Stories
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण