June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बनबसा पुलिस ने बनबसा क्षेत्र में 7.98 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

बनबसा क्षेत्र में 7.98 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
चंपावत/बनबसा। पुलिस ने 7.98 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की नियमित चेंकिग के दौरान धनुषपुल चौकी बनबसा से आरोपी विनोद साउद के कब्जे से 06.07 ग्राम और डमर साउद दोनों निवासी शुल्लाफाटा नगरपालिका, जिला कंचनपुर नेपाल के कब्जे से 01.91 ग्राम स्मैक बरामद किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22/27/60 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में दरोगा जितेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार, अनिल कुमार, जगदीश सिंह शामिल थे।

शेयर करे

You may have missed