चंपावत।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक ने चंपावत तहसील के अंतर्गत एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
उन्होंने अपने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को कहा कि आप चंपावत के विधायक भी हैं और यहां पिछले तीन-चार माह से एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती नहीं है ।जिससे स्थानीय जनता को तहसील में होने वाले कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा जिला एक एसडीएम के भरोसे चल रहा है। स्थानीय लोग तहसील के चक्कर काट कर परेशान हो गए हैं। उन्होंने आम जनता की परेशानी को देखते हुए शीघ्र एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती की मांग की।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक