September 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गुमदेश 11 को सुपर ओवर में हराकर पुलिस लाइन 11 की टीम बनी गोल्ज्यू प्रीमियर लीग की चैंपियन

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावतः गोरलचौड़ मैदान में चल रही गोल्ज्यू प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में पुलिस लाइन टीम ने गुमदेश 11 को पराजित किया।

गोल्ज्यू प्रीमियर लीग क्रिकेट मुकाबले में पुलिस लाइन और गुमदेश 11 की टीम के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें पुलिस लाइन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच सुपर ओवर में गया जिसमें गुमदेश की टीम ने सुपर ओवर में 17 रन का टारगेट दिया पुलिस लाइन की टीम ने चेज कर कप पर कब्जा जमाया।
मैन ऑफ द मैच शंकर सिंह रहे और मैन ऑफ द सीरीज विशाल रहे। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल रही।

शेयर करे