June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

खालगढा़ में पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट विकासखंड के खालगढा़ में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों की नाराजगी उफान पर है। 9 फरवरी को ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द हैंडपंप ठीक करने और पेयजल योजना को धरातल पर लाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

रविवार को खालगढ़ में वन चौकी के नजदीक ग्रमीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सिर्फ दो हैंडपंप हैं, लेकिन इनमें से किसी भी हैंडपंप से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। एक हैंडपंप पूरी तरह खराब है। जबकि दूसरे से नाममात्र का पानी मिल रहा है, लेकिन वह पीने लायक नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि किमतोली में पेयजल योजना दो साल से बन रही हैं, लेकिन अब तक योजना का काम पूरा नहीं हो पाया है। लोग कई किलोमीटर दूर जाकर ढोरजा, गुरेली, छीड़ाखाल जाकर पानी ला रहे हैं। जिसमें उनका पूरा दिन लग रहा है। खालगढ़ में 200 से अधिक की आबादी है। लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में नवीन चंद्र चिलकोटी, पुष्पा पांडेय, जानकी देवी, सोनू अधिकारी, निर्मला पांडेय, रेखा अधिकारी, तारामणी, विमला पांडेय, सुनिता सामंत, हीरा देवी, चंचला देवी, राधा देवी, भुवन पांडेय, नीतू पांडेय, बबीता पांडेय, डॉ. वीके सरकार, राहुल बोहरा, सूरज सिंह बोहरा, हेमा बोहरा, गौरी आदि शामिल थे। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि हैंडपंप को जल्द ठीक किया जाएगा। किमतोली पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही योजना बनकर तैयार हो जाएगी।

शेयर करे