चौकी शारदा बैराज बनबसा में शारदा नदी के तेज बहाव में डूब रहे 03 वर्ष के बच्चे को किया गया सकुशल रेस्क्यू
चंपावत/बनबसा। चौकी शारदा बैराज, थाना बनबसा में समय करीब आज 9 फरवरी को 11:30 बजे शारदा नदी पर बने पुल पर कुछ लोगों के जोर जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल जानकारी ली गई ।
लोगों द्वारा बताया गया कि उनका 3 वर्षीय बच्चा शारदा नदी में गिर गया है। सूचना पर चौकी शारदा बैराज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए शारदा नदी की तेज लहरों के बीच अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देकर बच्चे को नदी के गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया । बच्चे को बचाने के लिए हड़बड़ाहट में पास में मौजूद एक व्यक्ति भी तेज पानी में कूद गया जिन्हें तैरना नहीं आता था उन्हें भी कार्यवाही कर तत्काल पानी से बाहर निकाला गया। बच्चे की उम्र 3वर्ष बताई गई
और बताया कि हम पीलीभीत के रहने वाले हैं और आज कैनाल कॉलोनी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। पुलिस टीम में उ.नि.अरविन्द कुमार प्रभारी चौकी शारदा बैराज, शाहरुख पुत्र साबिर खान निवासी कैनाल कॉलोनी बनबसा, गोताखोर देवेंद्र गोस्वामी,विजय राणा, एजाज अहमद,रमेश कांडपाल शामिल रहे।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक